विनायक भक्त महिला मंडल ने किया धूमधाम से गणपति विसर्जन

गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक चले ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

Sep 17, 2024 - 18:47
 0
विनायक भक्त महिला मंडल ने किया धूमधाम से गणपति विसर्जन

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) देशभर में ग्यारह दिन तक चले गणपति महोत्सव का आज अनंत चतुर्दशी के साथ समापन हो गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे गणपति पंडालों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वार्ड नंबर 16 की आदर्श कॉलोनी में विनायक भक्त महिला मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी से शुरू हुए ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम का भी आज गणपति विसर्जन के साथ समापन किया गया। मंडल की प्रमुख राजी बसरानी ने बताया कि लगातार ग्यारह दिन तक चले इस कार्यक्रम में सुबह शाम आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान छटवें दिन छठी मनाई गई तथा नवें दिन छप्पन भोग की भव्य झांकी सजा कर महाप्रसाद का वितरण किया गया था। अनंत चतुर्दशी को सांय पांच बजे भगवान गणपति की प्रतिमा का कॉलोनी में ढ़ोल नगाड़ों के साथ भ्रमण करवाया गया। कॉलोनीवासियों द्वारा प्रत्येक गली में भगवान की प्रतिमा का पुष्पवर्षा करने के साथ सगंत के लिए अल्पाहार रखा गया। प्रतिमा भ्रमण के पश्चात बड़े विशाल टब में वरूण देव के पूजन के बाद मंत्रोच्चार के साथ अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना करते हुए गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। ग्यारह दिन तक चले इस कार्यक्रम मे नेहा केवलानी, चांदनी लखवानी, कोमल लखवानी, पुनिता गुप्ता, भारती लखवानी, अनिता गुप्ता, हर्षा लखवानी, शानु लालवानी, संध्या गुप्ता, कशिश लालवानी आदि ने भरपूर सहयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................