क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए भाजपा नेता मोहित यादव

Jun 3, 2025 - 10:02
 0
क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए भाजपा नेता मोहित यादव

बहरोड़ (मयंक जोशीला) भाजपा नेता मोहित यादव सोमवार को मोहलड़िया में विकास कार्यों का उद्घाटन एवं बिचपुरी में शीतला माता की सवामणी में शामिल हुए। यादव ने ग्राम मोहलड़िया में मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अंतर्गत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण के लोकार्पण कार्य की अध्यक्षता की। यह कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 से आम रास्ता मोहलड़िया तक एवं सी.सी. सडक निर्माण कार्य ग्राम चौपाल से संजय के मकान तक के निर्माण हेतु है, जिसे ग्रामीणों की मांग पर स्वीकृति मिली थी। लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मोहित यादव का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए किये जा रहे उनके निरंतर प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया। इसके पश्चात मोहित यादव ग्राम बिचपुरी पहुंचे, जहाँ राजपाल यादव प्रधान द्वारा आयोजित शीतला माता की सवामणी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसादी ग्रहण की। मोहित ने भी देवी माँ का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की और जन जन की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मोहित यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों और परंपराओं से जुड़ना उनका कर्तव्य और सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि विकास और धर्म दोनों पथों पर वे सदैव क्षेत्र की सेवा में समर्पित रहेंगे। इस दौरान साथ में रामनरेश यादव जिला पार्षद, अश्वनी टाईगर मण्डल अध्यक्ष, राजेश फोजी अनिल बोहरा, नरेन्द्र यादव, सुभाष यादव, कर्मवीर यादव, राजवीर सरपंच मोहलडिया, संदीप मुन्ना, नरसिंह सरपंच, सुनील गुरूजी, राहुल पंच, अनिल पूर्व सरपंच, डॉ. जगत यादव एवं पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहै।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................