परशुराम भगवान की तृतीया स्थापना दिवस मनाया
गोलाकाबास/टहला (रितीक शर्मा) ग्राम पलवा में भगवान परशुराम सेवा समिति के द्वारा तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें ग्राम वासियों के द्वारा ध्वज यात्रा व भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर आरती व नगर परिक्रमा की गई उसके बाद भंडारे प्रसादी का आयोजन हुआ। सभी क्षेत्रवासियों ने प्रसादी पाई जिसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा, ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, युवा ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष आकाश मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष रजनीकांत पटेल, मनीष शर्मा नांगल, शिवराम शर्मा,सतीश शर्मा पाटन,रिंकू शर्मा सरपंच, योगेन्द्र पारिक,नरेश शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।