आईएएस प्रियंका गोस्वामी ने संभाला कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलक्टर का पदभार

Jun 23, 2025 - 14:14
 0
आईएएस प्रियंका गोस्वामी ने संभाला कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलक्टर का पदभार

कोटपूतली- बहरोड़, 23 जून  (भारत कुमार शर्मा)   कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना में सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी (2014) प्रियंका गोस्वामी ने कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया. प्रियंका गोस्वामी इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी, जयपुर राजस्थान  के पद पर कार्यरत थीं. इससे पूर्व वह एडिशनल मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन राजस्थान, सेक्रेटरी स्टेट इंफॉर्मेशन कमिशन जयपुर, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कोटा के पद पर रह चुकीं हैं. उन्होंने जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है जिन्हे अब जिला टोंक में जिला कलेक्टर के पद पर लगाया गया है ।  पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रियंका गोस्वामी ने जिले के अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा कर जिले की विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्यों और योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन कर आमजन को लाभांवित करना है।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, डीएसओ शशि शेखर शर्मा सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................