डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Jun 23, 2025 - 14:12
 0
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

नयापुरा (कोटा)

भारतीय जनता पार्टी, नयापुरा मंडल द्वारा आज वार्ड नंबर 8 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी एक महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और एक सच्चे देशभक्त थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  मंडल प्रतिनिधि सोनिया राठौड़ ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 14 साल का राजनीतिक सफर बहुत ही कम समय था, लेकिन इस दौरान उन्होंने जो ऊंचाइयां छुईं, वो अद्वितीय हैं। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। भाजपा पार्षद ज्ञानेंद्र सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए।   इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप बोहरा , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह खींची , अरविंद , मुरली शर्मा , नेहा  पार्वती यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • अनिल शर्मा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................