अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र गुप्ता का किया सम्मान

Jun 27, 2025 - 12:36
 0
अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र गुप्ता का किया  सम्मान

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
        श्री अग्रवाल सभा संस्थान खैरथल  के सचिव प्रमोद सिंघानिया ने बताया जीकि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, दिल्ली द्वारा आज डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता का खैरथल - तिजारा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के क्रम एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता एवं श्रीमती रोहिणी गुप्ता का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
अपने उद्घोषण में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंघानिया ने अपने उद्घोषण में कहा कि डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने समाज के लिए बहुत काम किए है और उम्मीद है कि ये अग्रवाल समाज को प्रथम पंक्ति में लाएंगे।
       डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने अपने उद्घोषण में कहा कि समाज ने जो मुझे दायित्व दिया है उसका मै पूर्ण रूप से निर्वहन करूंगा और खैरथल तिजारा जिले को अग्रिम पंक्ति में लाऊंगा और किसी भी मंच चाहे सार्वजनिक, राजनीतिक या सामाजिक सभी जगह अग्रवाल समाज को अग्रिम पंक्ति में रखकर समाज की बात रखने का प्रयास करूंगा।
इस सम्मान समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंघानिया, कार्यकारिणी सदस्य पूर्ण चंद गर्ग, अग्रवाल सभा संस्थान के अध्यक्ष नरेश गर्ग, सचिव प्रमोद सिंघानिया, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल, उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, संरक्षक पुष्करराज गोयल, मुरारीलाल मंगल, सुरेश गोयल संरक्षक अलवर जिला अग्रवाल संस्थान, श्री बालाजी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष घनश्याम गोयल अग्रवाल महिला मंडल खैरथल की अध्यक्ष शालिनी मित्तल, सचिव सारिका गर्ग, उपाध्यक्ष मंजू गोयल, सह सचिव निधि गोयल, अमीषा अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष का माला पहनकर सम्मान किया।
इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश गोयल, जितेंद्र मंगल, नवीन मंगल, लालचंद गोयल, विद्रकाश अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, घनश्याम गोयल, महावीर गर्ग, दिनेश गोयल, तेजराम गोयल, गौरव गर्ग, श्याम गर्ग, दिनेश गर्ग, दीपक मित्तल, अनिल गर्ग, अशोक बंसल आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................