6 जुलाई को पुर के श्री राम व्यायाम शाला में होगा जूनियर जूडो भीलवाड़ा टीम का चयन

Jun 27, 2025 - 12:41
 0
6 जुलाई को पुर के श्री राम व्यायाम शाला में होगा जूनियर जूडो भीलवाड़ा टीम का चयन
प्रतिकात्मक छवि

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा जिला जूडो संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु ऑपन जूनियर जूडो भीलवाड़ा टीम का चयन दिनांक 06/07/2025 रविवार को दिन में 3.30 बजे श्रीराम व्यायामशाला जूडो सेन्टर पुर में ट्रायल के आधार पर किया जायेगा । जिला जूडो सचिव चेतन चोबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले का कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकेगा ।
तथा जन्म वर्ष 2005 से 2010 वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकेगें । बालक वर्ग में 55, 60, 66 ,73, 81, 90, 100, +100 kg भार वर्ग तथा बालिका वर्ग में 44, 48, 52, 57, 63, 70, 78, +78kg भार वर्ग मे अलग अलग वजन में भाग लेगे।  जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है वह तीन वर्ष पूर्व बना अपना जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड , दो फोटू तथा AVT मेडिकल प्रमाण -पत्र की प्रतीयां लेकर  जूडो सेन्टर कार्यालय पुर में जूडो प्रशिक्षक जगदीश राजोरा, भगवती लाल शर्मा के पास नाम पंजिकरण कराना होगा ।
खिलाड़ी अपनी खेल किट के साथ समय पर उपस्थित होवें।  इस प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी ही राजस्थान जूडो संघ के तत्वाधान मे तथा राज्य जूडो महासचिव महिपाल ग्रेवाल के सानिध्य में दिनांक 18 से 20 जुलाई 2025 तक खण्डेला (सीकर ) में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर  जूडो प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................