उदयपुरवाटी में समरसता संगम व प पू .बालासाहेब देवरस समरसता सम्मान समारोह

Jun 27, 2025 - 12:42
 0
उदयपुरवाटी में समरसता संगम व प पू .बालासाहेब देवरस समरसता सम्मान समारोह

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में शाकंभरी रोड पर स्थित आनंद श्री चेतना केंद्र परिसर में आज प्रातः 9:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक बालासाहेब देवरस समरसता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा l डॉक्टर लोकेश सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः 9:00 बजे से 1:00 तक समरसता पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा जो साध्वी योग श्रीनाथ एवं बहन सुनीता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के सानिध्य में आयोजित होगा l डॉक्टर लोकेश सिंह शेखावत के अनुसार 51 जोड़ पांच पारियों में भाग लेंगे कार्यक्रम के संचालन बजरंग लाल सोनी एवं किशनपाल सिंह व गायत्री परिवार की टीम द्वारा किया जाएगा l दोपहर 1:30 बजे से 2:30 तक समरसता  सहभोजप्रसाद का आयोजन होगा l दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक समरसता संगीत व भजन  का आयोजन होगा सांय 4:30 से 5:00 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम सभी अतिथियों द्वारा चेतन मुख्य द्वार,चेतन आनंद श्री भवन, चेतन चित्रालय,  चेतना चिकित्सा परामर्श कक्ष एवं चेतना हुंकार मंच संपन्न होगा l सांय 5:00 बजे से 7:00 तक पुण्य स्मरण सन्यास संकल्प व प. पू . बालासाहेब देवरस समरसता सम्मान समारोह संपन्न होगा lआज आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................