बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध किया
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। गिरोह के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है।
सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले महीने बाइक चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार युवक चोरी की बाइक के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं और फरार होने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर चारों को मौके पर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुट्टा सिंह निवासी अलापुर, संजय निवासी नोगावा और शौकीन उर्फ महर निवासी दोहा के रूप में हुई है, जबकि चौथा आरोपी नाबालिग है। जिसे किशोर न्याय अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया है। जांच में सामने आया है कि भुट्टा और संजय पहले भी चोरी के मामलों में लिप्त रह चुके हैं।