गोली मार कर हत्या का प्रयास करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर के अरावली विहार थाना पुलिस ने गोली मार कर हत्या का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि 27 फरवरी 2025 को रूपवास रेलवे फाटक पर साइड देने को लेकर दीपचंद मीणा व आरोपी अनुराग केतन के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते अनुराग ने अपने साथी परमजीत गुर्जर के साथ मिलकर दीपचंद के मकान पर फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरोपियों पर पांच पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अरावली विहार पुलिस ने अनुराग केतन और परमजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। आज आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन का पीसी रिमांड लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


