आयोजित शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को करें लाभान्वित
निर्माण कार्यस्थलों पर सुरक्षा के सभी इंतजामात रखें माकूल - जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी विभागों को लक्ष्य केन्द्रित कार्य योजना बनाकर कार्य करते हुये आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण एवं विभागीय कार्यों की प्रगति में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए पात्रजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से स्वपेरित होकर लाभान्वित करें। उन्होंने लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विभागों को विकास कार्यों एवं विभागीय लक्ष्यों को गति देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चत करें कि राज्य स्तरीय मापदण्डों के अनुसार विभागों के कार्यों को गति देकर जिले को अग्रणी पंक्ति में रखने के लिए टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, विभागीय योजनाओं में पात्रजनों को चिन्हित कर शत-प्रतिशत लाभान्वित करने की कार्ययोजना बनाकर टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों में वार्डवार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्रजनों का सत्यापन, आधार सीडिंग आदि कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज एवं जनप्रतिनिधयों से प्राप्त होने वाले पत्रों, जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले परिवादों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सात दिवस से अधिक समय तक कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी प्रकरणों का जिला स्तरीय अधिकारी स्वंय अवलोकन कर पात्रता एवं विभागीय मापदण्ड अनुसार निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारित प्रकरणों में से अधिकारी रेमंडमली छंटनी कर परिवादी की समस्या का वास्तरिक रूप से निराकरण एवं संतुष्टि के स्तर की भी जांच करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं से संबन्धित समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारी विभागीय स्तर पर प्रति सप्ताह समीक्षा कर कार्यवाही से अवगत भी करायेंगे।
जिला कलक्टर ने बरसात के मौसम को देखते हुए निर्माण कार्यस्थलों पर सुरक्षा के सभी इंतजामात करने के निर्देश दिये। जलदाय विभाग पाइप लाइनों के लिए खोदी गई नालियों को भरवाना सुनिश्चत करें, गांवों में जलजीवन मिशन के तहत किये गये कार्यों में सडकों रिपेयर गुणवत्ता से कराते हुए सात दिवस से अधिक किसी भी कार्य को लम्बित नहीं रखें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरएसआरडीसी, बीडीए, नगर निगम को भी विकास कार्यस्थलों पर साइनबोर्ड लगाने एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नही हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले स्थलों, पानी की निकासी वाले मार्गों पर संबन्धित विभाग चेतावनी बोर्ड भी लगवाये जिससे बरसात के समय दुर्घटना नहीं हो। उन्होंने विद्युत निगम, जलसंसाधन विभाग को भी बरसात के समय आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में नालों की सफाई की जांच करने, जल भराव के संभावित स्थलों से जल निकासी के इंतजाम करने, ऐसे क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल शिविरों में सभी विभागों को आमजन को मौके पर लाभ प्रदान करते हुए जनसस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हरियालों राजस्थान के तहत विभागों को आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप गड्डे तैयार करवाकर एक सप्ताह में नर्सरियों से पौधे उठाव करायें। उन्होंने सभी विद्यालयों में जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही लक्ष्यों के अनुरूप पौधों के गड्डे तैयार कर विद्यााथिर्यों को अपने अपने घरों में भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुलसिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, सीओ सिटी पंकज यादव सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


