खैरथल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का मनाया जन्मदिन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल में केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, भारतीय जनता पार्टी खैरथल के मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा के नेतृत्व में आज सोमवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का जन्मदिन मनाया गया, भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष प्रमिल जसोरिया, उप सभापति वरुण डाटा, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश माँधू, महामंत्री प्रकाश यादव, भगवान दास, धीरज यादव, अंकित सेठी, मयंक आदि ने लुहार बस्ती में फल वितरण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के और शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए खैरथल मंडल ने कपड़े के थैले बांटकर जन जागरूकता अभियान चलाया, बाजार से सामान लेन के लिए सबको कपड़े के थैले घर से लेकर चलने के लिए कहा गया, इस दौरान इनके साथ महादेव सैनी, बलविंदर सिंह, एडवोकेट महेंद्र पाल सिंह, सुभाष जांगिड़ पूर्व चेयरमैन, प्रकाश यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।