एकता दिवस पर लिया राष्ट्र एकता संकल्प :रन फाॅर यूनिटी दौड नजर आया उत्साह , सरदार बल्लभभाई पटेल को याद कर दी श्रंद्वाजली

Oct 31, 2025 - 16:35
 0
एकता दिवस पर लिया राष्ट्र एकता संकल्प :रन फाॅर यूनिटी दौड नजर आया उत्साह , सरदार बल्लभभाई पटेल को याद कर दी श्रंद्वाजली

हलैना( विष्णु मित्तल) पुलिस प्रशासन,समृद्व भारत अभियान,किराना व्यापार संघ,राजीविका समूह,सामाजिक संगठन की ओर से कस्वा हलैना में प्रथम केन्द्रीय गृहमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयन्ती एकता दिवस मनाया गया,जिसके तहत रन फाॅर यूनिटी-2025 दौड और गोष्ठी का आयोजन हुआ,जिसकी अध्यक्षता हलैना थाना प्रभारी राम अवतार मीणा ने की। थाना प्रभारी मीणा ने सभी को राष्ट्र एकता संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई। उन्होने कहा कि राष्ट्र और समाज की एकता से राष्ट्र मजबूत होता है साथ ही समाज में देशभक्ति,धर्मनिपेक्षता, भाईचारा, प्रेम संगठित की भावना जागरूक होती है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में देशभर में प्रथम केन्द्रीय गृहमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयन्ती एकता दिवस मनाया गया,जिसके तहत रन फाॅर यूनिटी-2025 दौड आदि कार्यक्रम हुए। कस्वा हलैना में आयोजित एकता दिवस कार्यक्रम के तहत रन फाॅर यूनिटी-2025 दौड हुई,जिसको थाना परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया,जो हलैना-वैर सडक मार्ग स्थित नायब तहसील कार्यालय पर सम्पन्न हुई,जिसके बाद महिला-पुरूष की दौड कराई और थाना परिसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रथम केन्द्रीय गृहमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्श जीवन व विचारों को अपनाने का तथा राष्ट्र एकता का संकल्प लिया। थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के कस्वा हलैना सहित 40 गांवों के महिला-पुरूष और पुलिस थाना स्टाफ आदि शामिल हुए। इस अवसर पर एएसआई रामू सिंह,एएसआई रामेश्वर सिंह,हेड-काॅस्टेबिल चन्दन सिंह, हेड-काॅस्टेबिल रामवीर सिंह, हेड-काॅस्टेबिल दलेर सिंह, हेड-काॅस्टेबिल बृजेश शर्मा, हेड-काॅस्टेबिल गंगा सिंह, हेड-काॅस्टेबिल चरन सिंह,काॅस्टेबिल बालकृष्ण, काॅस्टेबिल गुमान सिंह, काॅस्टेबिल चेतन सिंह, काॅस्टेबिल नरेन्द्र सिंह, काॅस्टेबिल नीरज कुमार, काॅस्टेबिल महेशचन्द,मधु कुमारी,नरेश कुमारी,कृषि उपज मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश जिन्दल,किराना व्यापार संघ अध्यक्ष डिम्पल सिंघल,पूर्व बार्ड पंच विनोद मित्तल,विष्णु मित्तल पत्रकार,रानीविका समूह प्रभारी मनोज कुमारी मीणा आदि का सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................