पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अभियान,20 वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर ही हुआ निस्तारण

Jun 30, 2025 - 14:18
 0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अभियान,20 वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर ही हुआ निस्तारण
नारायणपुर  (भारत कुमार शर्मा)  उपखण्ड नारायणपुर की ग्राम पंचायत कोलाहेडा के ग्राम जोधपुरा निवासी बाबूलाल के लिये कोलाहेडा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा शिविर वरदान साबित हुआ। 20 वर्षों पुरानी सहखातेदारी भूमि बंटवारा समस्या का निस्तारण करने के लिए बाबूलाल और सह खातेदारों द्वारा कई बार अपने स्तर पर समस्या निस्तारण के प्रयास किए गए परन्तु सफलता नहीं मिली। 
राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली और बाबूलाल ने आयोजित शिविर में पहुंचकर उपखंड अधिकारी से समस्या के निस्तारण हेतु जानकारी जुटाई। उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा ने शिविर स्थल पर ही सह खातेदारों बाबूलाल और रामजीलाल को बुलवाकर समझाइश की गई तथा पात्रजनों को अपनी जमीन का बंटवारा करने और बंटवारे के फायदे समझाए। उपखंड अधिकारी ने हल्का पटवारी को तत्काल परिवाद निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने बाबूलाल एवं रामजीलाल की रजामंदी से भूमि विभाजन संबंधी सभी दस्तावेज तैयार करवाकर मौके पर ही विभाजन की कार्यवाही पूर्ण करवाई। इस अवसर पर बाबूलाल व रामजीलाल ने मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि शिविर में राज्य सरकार द्वारा एक ही स्थान पर लगभग सभी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में क्षेत्रीय विधायक देवी सिंह शेखावत , उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा, बी सी एम एच ओ दीपेंद्र सिंह शेखावत सहित सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के संबंध में आमजन को जागरुक करने के साथ साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर पात्र व्यक्ति को दिलाना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................