सोशल मीडिया पर स्टन्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसकी बोलेरो गाड़ी को किया जप्त

Jul 10, 2025 - 13:30
 0
सोशल मीडिया पर स्टन्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसकी बोलेरो गाड़ी को किया जप्त

वैर (भरतपुर / कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा एवं वृत्त अधिकारी वृत भुसावर धर्मेंद्र शर्मा के निर्देशन में थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह उ.नि. द्वारा टीम गठित की जा कर कार्यवाही की गई।

दिनांक 09.07.2025 को सोशल मीडिया पर अपनी निजी गाड़ी पर बैठकर स्टंट करते हुए एक वीडियो वैर थाना इलाके का वायरल हुआ था। स्टंट करने वाले व्यक्ति की पहचान कानि. पवन कुमार 2036 द्वारा अरमान उर्फ बल्ला पुत्र ईसाक जाति गद्दी मुसलमान उम्र 25 साल निवासी समराया थाना वैर के रूप में की गई। जिसको शांति भंग में गिरफ्तार किया जाकर गाड़ी को धारा 207 एमबी एक्ट में जप्त किया गया। 

साथ ही 03 व्यक्ति (1.) रामनिवास उर्फ रुपी पुत्र चरन सिंह जाति माली निवासी समराया थाना वैर जिला भरतपुर (2.) लोकेन्द्र कुमार पुत्र सीयाराम जाति जाटव उम्र 22 साल निवासी जीवद थाना वैर जिला भरतपुर (3.) महेन्द्र सिंह पुत्र पदम सिंह जाति जाट उम्र 40 साल निवासी बांसी थाना वैर जिला भरतपुर को शांति भंग में किया गिरफ्तार 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................