विधानसभा वैर की ग्राम पंचायत झारौटी के पूर्व सरपंच हुकम सिंह द्वारा अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की ग्रहण

Sep 16, 2023 - 17:43
Sep 16, 2023 - 19:19
 0
विधानसभा वैर की ग्राम पंचायत झारौटी के पूर्व सरपंच हुकम सिंह द्वारा अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की ग्रहण

 वैर भरतपुर राजस्थान 

विधानसभा वैर की ग्राम पंचायत झारौटी के पूर्व सरपंच हुकम सिंह द्वारा अपने समर्थकों के साथ  डॉ0शैलेश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ एवं ग्राम वासियों के बीच सदस्यता ग्रहण की।

सुमन कोली पूर्व महापौर नगर निगम भरतपुर ने रोमा देवी धर्मपत्नी हुकमसिंह पूर्व सरपंच को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई । डॉ शैलेश सिंह ने कहा , कि कांग्रेस राज में जनता का शोषण हुआ है , सड़के बनने के कुछ घंटे बाद ही उखड़ रही है ,

सड़को में भ्रष्टाचार चरम पर है , सुमन कोली ने कहा 

कांग्रेस राज में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उपयोग सत्ता हासिल करने के लिए किया गया है, मंत्री विधायक बनने के बाद कांग्रेस के कार्यकता जनता के कार्यों को नही करा पा रहे है , मंत्री सत्ता का सुख भोग रहे है । 

महेंद्र खेड़ला ने कहा की भाजपा की रीति नीति हमेशा जनहितकारी रही है । इस अवसर पर महेंद्र खेड़ला वैर विधानसभा प्रभारी, द्वारिका प्रसाद गोयल पूर्व जिला प्रमुख,पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ,बहादुर कोली,गोविंद सिंह चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष भुसावर, रमेश बाबा पथेना , मंडल अध्यक्ष सतेंद्र छोकड़वाड़ा , गजेंद्र चौधरी, सतेंद्र पथेना बिजेंद्र नाथू नगला , राजेंद्र सूबेदार , बृजेश मीणा पूर्व सरपंच सलेमपुर, महाराज सिंह ,नन्नूमल पहाड़िया , अतरसिंह पगारिया, अशोक कोली सरपंच, बाबूलाल जाटव ठेकेदार ,रवि निठार आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow