प्रधानाचार्य झालानी को दी अभूतपूर्व विदाई
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना उपखंड के मामडोली ग्राम में भामाशाहों और ग्राम वासियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों और स्टाफ ने शहीद बिंजराज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मामडोली के प्रधानाचार्य राजेश कुमार झालानी और व्याख्याता बजरंग दान को ऐतिहासिक विदाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और व्याख्याता द्वारा किए गए सेवाकाल के कार्यों का बखान किया गया। इस दौरान ब्लॉक के अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रवि राठौड, भामाशाह, ग्रामवासी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने और ग्राम वासियों ने आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया। विदाई समारोह में अनेक उपहार भेंट किये गये। विद्यार्थियों को इस अवसर पर राजस्थानी परंपरा की स्वादिष्ट दाल बाटी चूरमा का भोजन भी कराया गया। भामाशाह दलपत सिंह राठौड़, सांवताराम कुकणा, चैनाराम दादरवाल, सुखराम ज्याणी, भुगानाराम, पवन पारीक, मुकेश कुकणा, ओम प्रकाश नेत्रा सहित अनेक भामाशाह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सबलपुर, राम सिंह नेत्रा बोरावड, आसुराम गोदारा निमडी, कमल वर्मा गेहढा कला, कमल कुमार सबलपुर, अनिल भाटी ढाणी मामडोली, तेजाराम तीजी पांती, विनीत कुमार नेत्रों की ढाणी एवं विद्यालय स्टाफ आंगनबाड़ी स्टाफ ग्रामवासी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

