प्रबोधक कैडर के पुनर्गठन हेतू शिक्षा मंत्री से मिला प्रदेश प्रतिनिधि मंडल
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। बुधवार को शासन सचिवालय जयपुर में अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का प्रतिनिधि मंडल मदन दिलावर शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार से प्रबोधक कैडर के पुनर्गठन, सम्मानजन पदोन्नति, प्रबोधकों के वेतन विसंगति और पदोन्नति से छूट गए प्रबोधक शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित कर वरिष्ठ बनाने को लेकर वार्ता की गई। इस दौरान शिक्षा मंत्री दिलावर ने प्रबोधको की समस्याओं सम्बन्धी मांगों पर गंभीरता से कार्य करने की बात कही और प्रबोधक शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित करने का प्रस्ताव निदेशालय से प्राप्त होने पर जल्द वित्त विभाग से स्वीकृती लेकर उन्हें भी वरिष्ठ प्रबोधक शारीरिक शिक्षक बनाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने के के विश्नोई राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व प्रकाश भाकर प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा भाजपा से भी वार्ता कर संगठन का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर हरलाल सिंह डूकिया प्रदेशाध्यक्ष, विकास शर्मा प्रदेश महामंत्री, मोहम्मद युसूफ नकवी प्रदेश कार्यालय मंत्री, शंभूदयाल शर्मा जिलाध्यक्ष नागौर व कैलाश दादरवाल प्रदेश मंत्री उपस्थित रहे।

