मकराना: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, विधानसभा क्षेत्र में अब कुल 2,68,180 मतदाता

Feb 21, 2026 - 19:45
 0
मकराना: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, विधानसभा क्षेत्र में अब कुल 2,68,180 मतदाता

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। ​भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, योग्यता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मकराना विधानसभा क्षेत्र के सभी 298 मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। उपखंड कार्यालय में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम श्री अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी गईं।
​नए नाम जोड़ने का क्रम जारी रहेगा
​एसडीएम श्री अंशुल सिंह ने बताया कि निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के तहत संशोधनों के साथ नामावली का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम प्रकाशन के बाद भी पात्र नागरिक अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन ECINET APP, Voters Portal के माध्यम से ऑनलाइन या संबंधित BLO को ऑफलाइन दिया जा सकता है। बैठक में मतदाता सूची की प्रविष्टियों के विरुद्ध अपील की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
​आंकड़ों की स्थिति: 5,498 नए मतदाता जुड़े
​निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री भंवराराम मंगवा ने बैठक में सांख्यिकीय आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि: ​प्रारूप प्रकाशन (SIR Draft Roll) के समय कुल मतदाताओं की संख्या 2,63,553 थी। ​शुद्धिकरण प्रक्रिया के दौरान 5,498 नए मतदाताओं के नाम (फॉर्म-6) जोड़े गए। ​अपात्र या दोहरी प्रविष्टि वाले 871 मतदाताओं के नाम (फॉर्म-7) हटाए गए। ​वर्तमान में मकराना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,68,180 पंजीकृत मतदाता हैं।
​बैठक में रहे मौजूद
​इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा की ओर से सुमिता भींचर (BLA-1), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से श्री रमेश चौधरी (BLA-1) और इंडियन नेशनल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष (शहर) श्री नाथूराम मेघवाल उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने पुनरीक्षण कार्य में जुटे बीएलओ, सुपरवाइजरों और निर्वाचन विभाग के कार्मिकों के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................