राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोढ़ो की बस्ती खड़ीन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Jul 19, 2025 - 11:32
 0
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोढ़ो की बस्ती खड़ीन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

रामसर (बाड़मेर/राकेश कुमार लखारा)  रामसर उपखंड क्षेत्र के खड़ीन गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोढ़ो की बस्ती में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम एक पौधा माँ के नाम का आयोजन किया गया विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया

सामाजिक कार्यकर्ता भीयाराम खोड़ीयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षारोपण जैसे कार्यों से न केवल पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हरियाली व स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है उन्होंने बच्चों को पेड़ों की महत्ता बताते हुए उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया

विद्यालय परिवार, बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया इस मौके पर सस्था प्रधान हनुमान राम जी पोटलिया, अध्यापक महेंद्र जागिड़ भवरलाल कड़वासरा, प्रगतिशील किसान रेवताराम मनमोड़ा भेरूलाल, देवीसिंह भाटी सहित ग्रामीण मौजूद रहे!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................