मादक पदार्थ का कारोबार कर रहे 5 आरोपी गिरफ्तार:34.8 ग्राम एमडी पाउडर बरामद
बाड़मेर (राजस्थान)
बाड़मेर जिले की डीएसटी और गुड़ामालानी पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 34 ग्राम 80 मिलीग्राम मादक पदार्थ एमडी बरामद पाउडर बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गुड़ामालानी थानाधिकारी देवी चंद ढाका ने बताया- गांव आलपुरा, जुगताणियों की ढाणी जाने वाली रोड पर गश्त की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने स्विफ्ट कार व बिना नंबरी बाइक को रुकवाया गया। दो वाहनों में सवार पांच लोगों को से पूछताछ कर तलाशी ली गई। उनके पास से 34 ग्राम 80 मिलीग्राम मादक पदार्थ एमडी बरामद हुई। इस पर पुलिस ने भरत कुमार पुत्र सुजानाराम निवासी भाखरपुरा, गिरधारीराम पुत्र कालुराम निवासी बांटा, प्रकाश पुत्र हेमाराम निवासी खरड, सुखदेव पुत्र बिजलाराम निवासी बरासण, दिनेश कुमार पुत्र नेनाराम निवासी खरड धोरीमन्ना को डिटेन किया गया। पुलिस ने गुड़ामालानी थाने में पांचों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पांचों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त किया गया। वहीं स्विफ्ट कार व बिना नंबरी बाइक को भी जब्त किया। फिलहाल पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अमृत नामक व्यक्ति से एमडी लाना बताया है। साथ ही गिरधारीराम के अलावा सभी आरोपी लंबे समय मादक पदार्थ की कारोबार कर रहे है। कार्रवाई में गुड़ामालानी थाने के कांस्टेबल चेतनराम, हापुराम, कुंभाराम, पप्पुराम, छताराम, शैतानसिंह, भंवराराम साथ डीएसटी टीम के प्रभारी महिपाल सिंह, हैड कांस्टैबल प्रेमाराम, हरलाल पूनिया, वीरेंद्र चौधरी, आईदानसिंह, स्वरूपसिंह और नखतसिंह शामिल रहे।