हरियालो राजस्थान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन,खेल परिसर में रोपे गये तीन सौ इक्यावन पौधे
सिरोही (रमेश सुथार) राज्य सरकार,शिक्षा विभाग के तत्वाधान में चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम हरियालो राजस्थान महाअभियान कार्यक्रम के तहत वराडा के राजकीय विद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जिसे पीईईओ व प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित ने विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के हाथों में एक एक पौधा देकर खेल मैदान तक एक रैली के रूप में ले जाया कर खेल परिसर के चारों और इको क्लब व वृक्षारोपण प्रभारी बीएल मुंगिया के नेतृत्व में स्टाफ कर्मियों,विद्यार्थियों व स्काउट बालचरो ने विभिन्न प्रकार के करीब तीन सौ इक्यावन पौधे लगाये गये व इनकी जिम्मेदारी भी सौपी गई,इस अवसर पर पीईईओ भँवरलाल पुरोहित ने कहा कि आज के युग मे पर्यावरण संरक्षण व देखभाल हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिये एवं जीवन में कम से कम पांच पौधे की सिंचाई तो परिवार के अंग की तरह करनी ही चाहिए साथ ही विभाग द्वारा सौपे गये लक्ष्य की पूर्ति ईको क्लब प्रभारी भँवरलाल मुंगिया के कार्यों की विशेष सराहना करते हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान दिए,कार्यक्रम के दौरान आगामी दिनों में विभागीय लक्ष्य की पूर्ति हेतु विद्यार्थियों,कर्मचारियों सहित सभी स्थानीय विभागों से सहयोग लेने का निर्णय किया गया एवं सभी के सहयोग से गाँव मे चिन्हित किये गए परिसरों में पौधरोपण के कार्य को आगे बढ़ाना है कार्यक्रम में प्रथम सहायक गोवाराम मेघवाल, रमेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, जोगेन्द्र कुमार,उमेश कुमार, फिरदौस बेगम, महेन्द्र सिंह, उत्तम सिंह, स्काउटर मनीष माली, भैरू सिंह, प्रशान्त सेन, जिगर पुरोहित, मनीषा माली, दीपिका पुरोहित, टीना गर्ग, खुशबु लखारा, जय श्री, भाग्यश्री, सोनाक्षी पुरोहित, ख़ुशी कुँवर, खुशबु कुमारी सहित सभी विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

