आगरा फोर्ट-बांदीकुई दोहरीकरण विशेष रेल परियोजना; प्रभावित काश्तकारों को मुआवजे के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे शिविर
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही भरतपुर जिले के नगरीय निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिले में मतदान दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा, जबकि मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि प्रथम चरण में 9 सितंबर, बुधवार को मतदान कराया जाएगा। वहीं द्वितीय चरण में 11 सितंबर शुक्रवार को मतदान होगा। दोनों चरणों के मतदान की मतगणना 14 सितंबर सोमवार को की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के नगरीय निकायों में नगर निगम भरतपुर सहित संबंधित नगरपालिकाओं में चरणवार मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान दिवस को सुचारू, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
संयुक्त शासन सचिव, वित्त (आबकारी) विभाग, राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार प्रथम चरण के लिए 7 सितंबर की सायं 6 बजे से 9 सितंबर की सायं 6 बजे तक तथा द्वितीय चरण के लिए 9 सितंबर की सायं 6 बजे से 11 सितंबर की सायं 6 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त मतगणना दिवस 14 सितंबर 2026 को भी शुष्क दिवस रहेगा।

