भीण्डर की मधुहारी क्लीनिक के मॉडल को देखने पहुंचे विदेशों से एक्सपर्ट
उदयपुर (मुकेश मेनारिया) जिले के भींडर चिकित्सालय में विगत 10 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होने वाले मिशन मधुहारी क्लिनिक के मॉडल को परखने अमेरिका से एन डी सी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज-गैर संचारी रोग) की ग्लोबल हेड मिस क्लार्क, लाओस कंबोडिया के नेशनल हेड मिस्टर कुश, मिस ओशिन अजमल राजस्थान हेड और आशुतोष सिंह सेंगर उदयपुर हेड जिला चिकित्सालय भीण्डर पहुँचे, मॉडल का सघन निरीक्षण करने पर विदेशी एक्सपर्ट बहुत प्रभावित हुए,साथ ही इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने वाली टीम की भूरी भूरी प्रशंशा की,निरीक्षण के दौरान टाइप 1 डाइबिटीज़ (मधुमेह - स्थानीय भाषा मे सुगर की बीमारी) के रोगियों और उनके परिजनों से विस्तृत चर्चा की,यहाँ की भौगोलिक ,सांस्कृतिक परिस्थितियों में जन्मजात मधुमेह से किस तरह लड़कर अपने आपको स्वस्थ्य रखना है इसकी जानकारी दी, सभी एक्सपर्ट ने मरीज़ों को निःशुल्क मिलने वाली दवाइयों,ग्लूकोमीटर, स्ट्रिप और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली ,साथ ही दवा भंडारण कक्ष एवं HbA1c टेस्ट मशीन का सघन निरीक्षण किया,साथ ही दवाओं के भंडारण रख रखाव और उपलब्धता पर खुशी जाहिर की,चिकित्सालय प्रभारी और मिशन मधुहारी प्रभारी डॉ राजीव आमेटा ने सभी एक्सपर्ट का स्वागत कर यहाँ चल रही समस्त गतिविधियों और मरीजो का पूरा विवरण बताया,10 जनवरी 2025 से संचालित इस मिशन को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य और डॉ प्रणव भावसार के निर्देशन में चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर कविता जाट, दीप्ति गुर्जर ,रुचि गायरी ,उपासना लबाना निरन्तर लगे हुए है जो मरिज़ो का रेगुलर फॉलो अप लेकर उन्हें इस से सम्बंधित समस्त उपकरण और दवाइया उपलब्ध करवाते है साथ ही इन्सुलिन इंजेक्शन लगाना और उसका रखरखाव सिखाते है।।