भींडर जिला चिकित्सालय में चर्म रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टर सोलंकी की हुई नियुक्ति
उदयपुर (मुकेश मेनारिया) भींडर नगर को जिला चिकित्सालय की सौगात मिलने के बाद यहां पर विभिन्न पदों के लिए खाली पड़े डॉक्टर के पद भी भरने लग गए हैं। चर्म रोग के स्पेशलिस्ट डॉक्टर नरेश सोलंकी की पोस्टिंग हुई है । डॉ .सोलंकी की नियुक्ति के बाद भींडर नगर में अब चर्म रोग संबंधित समस्त प्रकार का इलाज शुरू हो चुका है। सोलंकी ने बताया कि ओपीडी के दौरान जॉइन करने के बाद सिबेशियस सिस्ट ऑपरेशन के द्वारा निकाला गया एवं बालों के इलाज के लिए पीआरपी प्लाजा थेरेपी की गई एवं चेहरे पर मुंहासों का इलाज माइक्रो निडिलिंग थेरेपी द्वारा किया गया एवं चेहरे पर झाईयो का इलाज किया जा रहा है साथ ही कई प्रकार के जटिल ऑपरेशन भी किये जा रहे हैं। कार्य दिवस के दौरान डॉ.सोलंकी प्रतिदन आउटडोर समय मे अपनी सेवाएं देंगे।


