पूर्व विधायक महरूम जुबेर खान के जन्मदिन पर पौधारोपण उनके जीवन परिचय पर डाला प्रकाश
जुबेर खान जैसा नेता ना हुआ ना होगा पंडित अनूप शर्मा
रामगढ़ (अमित भारद्वाज ) आज शुक्रवार को रामगढ़ के पूर्व विधायक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे महरूम जुबेर खान के जन्मदिवस के उपलक्ष में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक की कब्र पर जाकर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए पौधारोपण किया इस मौके पर रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित अनूप शर्मा उर्फ बबली ने इस मौके पर अपने द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि अलवर जिले के उमरैन पंचायत समिति के निकट छोटे से ग्राम मांचाड़ी में जन्मेपूर्व विधायक महरूम राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया जुबेर खान का राजनीतिक जीवन रामगढ़ से प्रारंभ हुआ कई बार विधायक रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे कांग्रेस के कई राष्ट्रीय प्रदेश लेवल के पदों पर राजनीति कर चुके रामगढ़ विधानसभा का हर कांग्रेस का कार्यकर्ता जिनको वह अपने परिवार का सदस्य मानते थे मेवात विकास बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने मेवात क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास कराया मेवात विकास बोर्ड से कई गौशालाओं के लिए भी उन्होंने राशि आवंटन कराई
रामगढ़ विधानसभा में शिक्षा चिकित्सा बिजली पानी सडके आदि विकास कार्यों में अलवर जिले में सबसे अच्छी भूमिका निभाई हिंदू मुस्लिम सिख भाईचारे का नाम दूसरा जुबेर खान बताया उन्होंने जब भी रामगढ़ में चुनाव लड़े कोई मुद्दा नहीं उनका मात्र मुद्दा रहता था भाईचारे का जिसको लेकर वह हर बार चुनाव लड़ते थे
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायत समिति प्रधान नसरू खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालाइस मौके पर मेहरुम पूर्व विधायक जुबेर खान के सुपुत्र कांग्रेस के प्रत्याशी रहे आर्यन जुबेर खान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप शर्मा उर्फ बबली पंचायत समिति प्रधान नसरू खानगोविंदगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामहेत जाटव जगदीश सोनी जिला पार्षद प्रतिनिधि गोविंदगढ़सेवानिवृत अध्यापकसरदार इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता कालू मनचंदा दया किशन सैनी अजय भारद्वाज ब्लॉक महामंत्री भुनेवश साहू रामू मेघवाल कोमल जाटव पूर्व सरपंच अलावडा अनिल जैनविमल चंद जैन उर्फ डब्बू गुरविंदर सिंह हरजीत सिंह मुबारिकपुर युवा नेता चिराग आरिफ खान बरामदा राशिद खान शौकत खान इमरान खान साहूइत्यादि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे

