जोईंट कमिश्नर राजकुमार यादव ने पर्यावरण दिवस पर पानी की टंकी खेली व सौ पेड़ों की वाटिका का शुभारम्भ किया

Jun 5, 2020 - 23:36
 0
जोईंट कमिश्नर राजकुमार यादव ने पर्यावरण दिवस पर पानी की टंकी खेली व सौ पेड़ों की वाटिका का शुभारम्भ किया

बहरोड़।। पर्यावरण दिवस के मौक़े पर सन्तोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ज़ख़राना के बाबा बागड़ी मंदिर के पास पहाड़ की बंजर भूमि में पशु-पक्षी जीव-जंतु व जंगल में आने वाले जानवरों व लोगों के लिए पानी की खेली व टंकी का निर्माण करवाया गया। यह पिछले तीन साल से लगातार तीसरा अवसर है जब ट्रस्ट द्वारा इस तरह से पर्यावरण के प्रति अपना लगाव ज़ाहिर किया गया है। आस पास के बहुत बड़े हिस्से में पानी की व्यवस्था ना होने से यहाँ पशु पक्षियों व जानवरों के साथ साथ वनस्पति को भी नुक़सान हो रहा था। इसके लिए लगभग दो किलोमीटर दूर से पाइप लाइन दबाकर यहाँ पानी की व्यवस्था की गई। लगभग डेढ़ लाख की लागत से बनी इस टंकी व खेल से बंजर क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी तथा जीव जंतुओ की संख्या का भी विकास होगा। इसके साथ ही सौ पेड़ लगने का कार्य आरम्भ किया गया जिसे मानसून के अंत तक पूर्ण किया जाएगा व संरक्षित वाटिका का निर्माण किया जाएगा। पेड़ों के पूर्ण विकसित होने तक इसकी देखभाल व सम्पूर्ण देख रेख का ज़िम्मा ट्रस्ट सदस्यों ने लिया। 
कार्यक्रम में भाग लेते हुए जोईंट कमिश्नर श्री यादव ने बताया की बहरोड़ क्षेत्र डार्क ज़ोन होने से पानी की बड़ी समस्या है। पेड़ पौधों की संख्या बढ़ाकर व वर्षा जल का संरक्षण करके ही इस समस्या का प्रभावी ढंग से मुक़ाबला किया जा सकता है ताकि भू जल स्तर को बढ़ाया जा सके। इस वर्ष का विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य ध्येय जैव विविधता है , इस कार्य से यहाँ की सैकड़ों बीघा बंजर भूमि पर पेड़ वनस्पति व छोटे छोटे जंतुओ की संख्या बढ़ेगी जो की जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यादव ने बताया ट्रस्ट व युवाओं का इस तरह का कार्य सही अर्थों में पर्यावरण के प्रति उनकी ज़िम्मेदारी को दर्शाता है। 
इस अवसर पर शक्ति सिंह , गोपाल , जितेंद्र JE , अमन कुमार , मनोज सोनू , गौरव , बलवान आदि लोग मौजूद रहे।

बहरोड से योगेश शर्मा की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................