सरकारी योजना में मुफ्त गेहूं दिलाने का लालच देकर रेप: अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया

ई-मित्र संचालक ने दोस्त की पत्नी को झांसा देकर रिसोर्ट बुलाया

Aug 2, 2025 - 13:54
 0
सरकारी योजना में मुफ्त गेहूं दिलाने का लालच देकर रेप: अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया

भीलवाडा (मो. आजाद नेब) खाद्य सुरक्षा योजना में फ्री गेहूं दिलाने का लालच देकर पति के दोस्त ई-मित्र संचालक ने 24 साल की विवाहिता से रेप कर दिया। उसे रिसोर्ट में बुलाया और अश्लील वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि ई-मित्र संचालक ने विवाहिता को धमकाया कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम कर देगा।

मामला भीलवाड़ा के सदर थाना इलाके का है। महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दोस्त होने के कारण घर आना-जाना था

मामले को लेकर DSP सदर श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया- थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने शहर के नागौरी गार्डन क्षेत्र के ई-मित्र संचालक पर रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसके पति का फ्रेंड होने के साथ ई-मित्र संचालक है। ऐसे में आरोपी का उसके घर आना-जाना होता रहता है।

पेंशन और मुफ्त गेहूं दिलाने का लालच दिया

इस दौरान अप्रैल माह में पति शहर से बाहर गया हुए थे। इस दौरान आरोपी ने उसे को खाद्य सुरक्षा योजना में फ्री गेहूं दिलवाने और पेंशन का लाभ दिलवाने का झांसा दिया।

विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया- इसके बाद मीटिंग के लिए 5 अप्रैल 2025 को अजमेर रोड स्थित एक रिसोर्ट में बुलाया। यहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने उसके बाद अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर ये फोटो-वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी।

15 दिन बाद फिर बुलाकर रेप करने का आरोप

विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया- इसके बाद युवक ने 15 दिन बाद फिर से उसे रिसोर्ट में बुलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी लगातार धमकाता रहा। इसके बाद परेशान होकर पति को सारी बात बताई और रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर ई मित्र संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................