गोविन्दगढ़ में झोलाछाप क्लीनिकों पर चिकित्सा विभाग की कार्रवाई: दो क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी

एक फरार; अवैध दवाइयां और इंजेक्शन मिले

Aug 2, 2025 - 13:58
 0
गोविन्दगढ़ में झोलाछाप क्लीनिकों पर चिकित्सा विभाग की कार्रवाई: दो क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी

अलवर के गोविन्दगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे झोलाछाप क्लीनिकों पर चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई की है। पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने हाई स्कूल के पास संचालित क्लीनिकों पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान दो झोलाछाप चिकित्सकों को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया। एक अन्य झोलाछाप चिकित्सक कार्रवाई की सूचना मिलते ही अपनी क्लीनिक खुली छोड़कर फरार हो गया। उसकी क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।

मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी रूपेंद्र शर्मा ने बताया कि एक झोलाछाप चिकित्सक की शिकायत मिलने पर टीम गठित कर मौके पर पहुंचे थे। आरोपी को टीम के आने की सूचना लगने पर वह क्लीनिक छोड़कर भाग गया। इसके बाद टीम ने आसपास के अन्य अवैध क्लीनिकों पर भी कार्रवाई की।

जांच के दौरान एक क्लीनिक पर अवैध दवाइयां, इंजेक्शन और एक निजी लैब की जांच सामग्री भी मिली। सभी संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से क्लीनिक चलाते पाए गए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................