ट्रैक्टर ट्राली बरामद दो आरोपी गिरफ्तार
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी थाना क्षेत्र के गाँव भीटोली मे गत 28 अगस्त की रात्रि को ट्रैक्टर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर लिया गया। आरोपी सिरथली नगर, डीग थाना क्षेत्र निवासी राजेन्द्र प्रसाद मीना व दुलापुरा महुवा, दौसा थाना क्षेत्र निवासी धर्मसिंह को गिरफ्तार किया गया है। रैणी थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि 28 अगस्त को गांव भीटोली निवासी प्रेमसिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाया था की रात्रि के समय कोई अज्ञात चोर ट्रैक्टर ट्रॉली को चोरी कर ले गया। इस पर मामला दर्ज कर टीम गठित कर चोरो की तलाश शुरू की गई। आस-पास संदिग्ध स्थानों व लोगो के बारे मे जानकारी ली। उसी दिन रात्रि में ही नगर क्षेत्र से दो आरोपियों को डिटेन किया। जिनमे नगर थाना क्षेत्र निवासी राजेन्द्र मीना व दूसरा महुवा थाना क्षेत्र निवासी धर्मसिंह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी किये गए ट्रैक्टर व ट्रॉली को जप्त किया गया।


