प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवश से चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत उदयपुरवाटी विधानसभा के उदयपुरवाटी शहर मंडल में सीएचसी पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयसिंह माठ ने बताया कि युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिसा लिया l रक्त संगठित टीम से मिली जानकारी के अनुसार 51 रक्त दाताओं ने रक्त दान दिया l इस मौके पर मंडल संयोजक मदन लाल सैनी,निखिल चौधरी,पंकज महला,सचिन कुमार,विक्रम गुर्जर,संदीप शर्मा, D P दौराता मुकेश रावत, जयकरण कुमावत,अनिल रावत दीपेन्द्र ओलखा,अनिल जाट,राहुल आदि शामिल हुए।