ग्रामींण सेवा शिविर:जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने शिविर का किया निरीक्षण,शिविर में चंबल पेयजल का छाया मुद्दा

Sep 20, 2025 - 17:21
 0
ग्रामींण सेवा शिविर:जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने शिविर का किया निरीक्षण,शिविर में चंबल पेयजल का छाया मुद्दा

जनूथर ,डीग (हरिओम सिंह)
 डीग जिले की तहसील  जनूथर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दांतलौठी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर ग्रामींण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान जनाधार संबंधी ई-केवाईसी जाति मूल निवास पालनहार सत्यापन खाद्य सुरक्षा के नवीन आवेदन राजस्व संबंधी 22 नामान्तरण 141 शुद्धीकरण के मामले शिविर के दौरान आये। शिविर के दौरान गांव के अधिकांश मौहल्लों में चंबल पेयजल का मुद्दा छाया रहा।बनैय सिंह मैंबर देशराज सिंह के नेतृत्व में गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनैक्शन किये जाने का मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा।ग्रामीणों ने कहा कि दांतलौठी गांव पंचायत मुख्यालय होने के बाबजूद लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।हर शिविर में समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा जाता है मगर समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा।किसान दीपचंद द्वारा जिन खसरा नंबरों में खरीफ फसल नहीं बोई गई उनका भी बैंक की ओर से प्रीमियम काट लेने की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी।दोपहर 1 बजे के लगभग डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल के द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया गया जहां प्रत्येक काउंटर पर पहुंचकर संबंधित विभागीय कर्मचारियों की ओर से फीड बैक लिया।कलेक्टर ने आमजन को हरसंभव समस्या का त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान करने की हिदायत दी।इस दौरान कलेक्टर द्वारा गांव गारौली से आये दो मासूम बच्चों से वार्ता कर पढ़ाई के बारे जाना। बच्चों के बचपनी लहजे को देख कलेक्टर के चेहरे पर अनायास ही हंसी देखने को मिली।बच्चों द्वारा कलेक्टर का चरण स्पर्श कर अभिवादन किया। शिविर के दौरान डीग तहसीलदार नीतेश गोयल तहसीलदार जनूथर रामस्वरूप मीणा पीआईओ शंकर लाल शर्मा पटवारी ओमवीर सिंह ग्राम विकास अधिकारी अतुल शर्मा सरपंच उदयवीर ई मित्र प्लस मशीन ओपरेटर हरिओम सिंह सहित विभिन्न विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

 शिविर के दौरान अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर हरियाली का दिया संदेश
शिविर के दौरान तहसीलदार डीग नीतेश कुमार गोयल जनूथर तहसीलदार रामस्वरूप मीणा द्वारा भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। अधिकारियों की ओर से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर में पेड़ों को पानी देने के साथ उनके संरक्षण संवर्धन पर बल दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................