नवरात्र में विद्यालय की कन्याओं बाटें उपहार, सहयोग सेवा संस्थान की पहल
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के महात्मा गांधी स्कूल में कन्याओं को बिना किसी पूर्व सूचना के जब अचानक उपहार प्राप्त हुए सभी के चेहरे खिल उठे। नवरात्र को इस रूप में मनाए जाने का सभी अध्यापकों एवं उपस्थित जनों ने बहुत-बहुत सराहा ।
संस्थान सदस्य मधु खंडेलवाल ने बताया कि नवरात्र के 10 दिन यह अभियान अलग-अलग स्थानों के राजकीय विद्यालयों में जारी रहेगा, जिसमें आज की कड़ी में यह कार्यक्रम रामबास के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय को कार्यक्रम आयोजन के लिए चुना गया है। कार्यक्रम में सहयोग सेवा संस्थान से मधु खंडेलवाल, महेंद्र खंडेलवाल एवं विद्यालय परिवार से प्रिंसिपल मनोज बाली, राजकुमार शर्मा, निशा अग्रवाल, प्रियंका चावला के साथ समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।