श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में राहगीरों को पिलाई ठंडाई व बांटे फल; अनीता हरलालका के सानिध्य में किया पुण्य का कार्य
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। कस्बे में निर्जला एकादशी का पावन पर्व श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में जगह-जगह राहगीरों के लिए ठंडाई व शरबत के स्टॉल लगाए गए। इसी कड़ी में पोस्ट ऑफिस के पास श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
यह पुनीत कार्य समाजसेविका अनीता हरलालका के सानिध्य में संपन्न हुआ, जहां भीषण गर्मी में पैदल चल रहे राहगीरों को ठंडी-मीठी ठंडाई पिलाई गई और मौसमी फलों का वितरण किया गया। दोपहर की तपती धूप में राहगीरों ने इस सेवा का लाभ उठाया और आयोजकों की सराहना की।
इस धार्मिक और सामाजिक सरोकार के कार्य में कस्बे के कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी सेवाएं दीं। सेवा शिविर के दौरान मुख्य रूप से सुभाष हरलालका, विश्वनाथ पटवारी, मानसिंह लाठर, रामावतार शाह, सुमेर सिंह राव तथा मंगल चंद गुर्जर (डोई) सहित कई श्याम भक्त व गणमान्य लोग उपस्थित रहे और पुण्य लाभ कमाया।


