उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर वैर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; विद्या भारती के प्रान्तीय मंत्री का मिला पाथेय

Apr 13, 2026 - 20:48
 0
उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर वैर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; विद्या भारती के प्रान्तीय मंत्री का मिला पाथेय

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय), स्थानीय उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, वैर के परिसर में सोमवार को एक गरिमामय वन्दना सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्या भारती संस्थान, जयपुर के प्रान्तीय मंत्री बृजमोहन वर्मा का मुख्य उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

अपने संबोधन में मुख्य वक्ता बृजमोहन वर्मा ने कहा कि विद्या भारती का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा:- "प्रत्येक विद्यार्थी को अर्जुन के समान अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जब मन में स्पष्ट लक्ष्य और उसके अनुरूप कठोर परिश्रम होगा, तभी आप समाज और राष्ट्र के लिए एक बेहतर मिसाल कायम कर सकेंगे।"

इस अवसर पर आगन्तुक अतिथियों ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रान्त स्तर (स्टेट मेरिट) पर गौरव हासिल करने वाले विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया:

  • भैया आर्यन नगायच, भैया आदित्य धाकड़ एवं बहिन हर्षिता बिन्दल: कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रान्त स्तर पर स्थान प्राप्त करने हेतु।

  • बहिन कृष्णा धाकड़: अखिल भारतीय स्तर पर एथलेटिक्स (खेलकूद) में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने हेतु।

कार्यक्रम में डॉ. ब्रजेश कुमार गुप्ता (उपाध्यक्ष, विद्या भारती जयपुर), अरुण कुमार दुबे (प्रान्त निरीक्षक), सन्तोष कुमार कटारा (जिला सचिव), और चैतन्य प्रकाश अग्रवाल (जिला संस्कार केन्द्र संयोजक) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोरधन प्रसाद शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के सभी आचार्य बन्धु, आचार्या भगिनी और बड़ी संख्या में भैया-बहिन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................