गांवों में समस्याओं का मौके पर ही निपटारा: 24 जुलाई से भरतपुर की इन पंचायतों में लगेंगे जन कल्याण शिविर

Jul 23, 2026 - 18:54
 0
गांवों में समस्याओं का मौके पर ही निपटारा: 24 जुलाई से भरतपुर की इन पंचायतों में लगेंगे जन कल्याण शिविर

भरतपुर जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआत: 31 अगस्त तक हर पंचायत में लगेंगे कैंप, कलैक्टर कमर चौधरी ने जारी किया पूरा शेड्यूल

 भरतपुर/ राजस्थान 

राजस्थान सरकार के निर्देशों के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए भरतपुर जिले में 'ग्रामीण सेवा शिविर 2026' की शुरुआत की जा रही है। ये शिविर 31 अगस्त 2026 तक जिले की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि इन शिविरों में ग्रामीणों की पेंशन, पट्टे, राजस्व और दैनिक समस्याओं का हाथों-हाथ निस्तारण किया जाएगा। शिविरों के संचालन के लिए संबंधित पीठासीन अधिकारियों को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक मौक़े पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

???? जानिए कब और कहाँ लगेंगे आगामी शिविर?

???? 24 जुलाई का शेड्यूल:

  • भरतपुर उपखंड: बांसीखुर्द (राजीव गांधी सेवा केंद्र)

  • नदबई: रौनीजा (राजीव गांधी सेवा केंद्र)

  • वैर: भूतौली (राजीव गांधी सेवा केंद्र)

  • बयाना: फरसो एवं वीरमपुरा (राजीव गांधी सेवा केंद्र)

  • रूपवास: सज्जनवास (राजीव गांधी सेवा केंद्र)

  • उच्चैन: सहना (राजीव गांधी सेवा केंद्र)

  • भुसावर: मैनापुरा (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय)

???? 27 जुलाई का शेड्यूल:

  • भरतपुर उपखंड: झारौली

  • नदबई: कटारा

  • भुसावर: गोगेरा

  • वैर: जहानपुर

  • बयाना: लहचोराकलां एवं मिलकपुर

  • रूपवास: मडौली और बरिघा (उपरोक्त सभी शिविर राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आयोजित होंगे)

???? 28 जुलाई का शेड्यूल:

  • भरतपुर उपखंड: मूढौता

  • नदबई: लुहासा एवं करीली

  • भुसावर: वल्लभगढ़

  • वैर: मूडिया ललिता

  • बयाना: कनावर एवं दहगांव

  • रूपवास: माडापुरा (राजीव गांधी सेवा केंद्र)

  • उच्चैन: बहरारेखपुरा (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय)

????️ त्वरित निस्तारण पर रहेगा फोकस

जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को उनके ही गांव में सरकारी सेवाओं और राहत योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................