हलैना पुलिस ने किया युवती को दस्तयाब
हलैना (विष्णु मित्तल) कस्बा हलैना पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई युवती को दिल्ली से दस्तयाब किया गया है। थाना प्रभारी रामअवतार मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगो ने थाना पर 29 अक्टूबर को युवती के घर से गायब हो जाने का मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि आईजी कैलाशचंद बिश्नोई, एसपी दिगंत आनंद एएसपी रामगोपाल, सीओ के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में प्रभारी रामअवतार मीणा, एएसआई रामू सिंह, कास्टेबल मधु कुमारी, देवी सिंह, नीरज शर्मा आदि को शामिल किया गया। टीम ने युवती की तलाश में राजस्थान राज्य के कई जिले सहित उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश , पंजाब, हरियाणा दिल्ली में दविश दी। मुखवीर की सूचना पर युवती को 2 नवंबर को दिल्ली से दस्तयाब किया गया। जिस युवती को भुसावर एमजे कोर्ट में पेश किया गया और उसके बयान दर्ज कराए।