भाई-बहन ने रक्तदान कर मनाई खुशी, पेश की मानवता की मिसाल
बाड़मेर (राकेश कुमार लखारा) बाड़मेर। ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी की प्रेरणा से उपरला निवासी खुमाराम गोदारा ने अपने पुत्र के जन्म की खुशी और भाणेज के जन्मदिन पर रक्तदान कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
रक्तदान की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उनकी बहन पेमी देवी ने भी अपने पुत्र लक्ष्य जाखड़ के आठवें जन्मदिन पर रक्तदान किया। भाई-बहन द्वारा एक ही दिन मानवता के लिए किया गया यह कार्य समाज में प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है।
सोसायटी सदस्य भीयाराम खोड़ियाल (खड़ीन) ने इस नेक पहल के लिए दोनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाज में हर व्यक्ति यदि जरूरत के समय रक्तदान के लिए तत्पर रहे तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।” इस अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से लेब टेक्नीशियन घनश्याम सिंह सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी निरंतर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाने के अभियान में कार्यरत है।


