कचरे के ढेर में लगी आग, अंडरपास में धुआं भरने से हड़कंप

Nov 6, 2025 - 07:54
 0
कचरे के ढेर में लगी आग, अंडरपास में धुआं  भरने से हड़कंप

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) शहर के अंडरब्रिज के पास बुधवार दोपहर एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी और फाइबर शीट तक पहुंच गई। इससे शीट ने भी आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में अंडरब्रिज के भीतर घना धुआं फैल गया, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों में अनहोनी की आशंका में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गर्मी और सूखे कचरे के कारण आग तेजी से भड़क उठी। प्लास्टिक और रबर के जलने से काले धुएं का गुबार उठा। सूचना मिलने पर किशनगढ़बास नगर पालिका व रीको की फायर टीम मौके पर पहुंची लेकिन उसके पहले ही अंडरब्रिज के पास रहने वाले निवासियों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह भी रही की अंडरब्रिज पर जिस स्थान पर यह आग लगी उसी के पास एक खाली प्लाट में प्लास्टिक के पाइप भी रखे हुए थे। मौके पर मिले एक रेल कर्मचारी ने बताया की अंडरब्रिज के पास रहने वाले लोग अपने घरों का कचरा पॉलीथिन में पैक कर फाइबर सीट सहित आसपास खाली स्थान पर डाल जाते है, जिसमे यह आग लगी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है