गोविंदगढ़ रोड रामगढ़ स्कूटी व निजी स्कूल बस की टक्कर, स्कूटी सवार ललावंडी निवासी-माँ बेटे की मौक़े पर मौत

Nov 6, 2025 - 07:51
 0
गोविंदगढ़ रोड रामगढ़ स्कूटी व निजी स्कूल बस की टक्कर, स्कूटी सवार ललावंडी निवासी-माँ बेटे की मौक़े पर मौत

रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस ने इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी बस के नीचे फंस गई और 50 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ललावंडी गांव के रहने वाले इंद्रजीत सिंह (28) पुत्र गुरुदयाल सिंह और उनकी मां मंगली देवी (50) के रूप में हुई है।

स्कूल बस ने सामने से टक्कर मारी

थाना अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया- ये हादसा सुबह 8:30 बजे लोहा मंडी के पास हुआ, जब इंद्रजीत अपनी मां को स्कूटी पर बिठाकर शुगर की दवाइयां लेने गांव से रामगढ़ जा रहा था। तभी आरबीएस पब्लिक स्कूल की बस ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां और बेटा बस के नीचे आ गए।प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर के बाद स्कूल बस स्कूटी को 50 मीटर तक घसीटती ले गई। 

थाना अधिकारी ने बताया कि बस स्कूली बच्चों से भरी हुई थी, जिन्हें स्कूल पहुंचाने की जल्दबाजी में चालक ने रफ्तार इतनी बढ़ा दी कि सामने आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी  और मां-बेटे को कुचल दिया।

बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया और इसके शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें मृतक इंदरजीत सिंह के दो बेटे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। गांव में मातम का माहौल है।

ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि निजी स्कूलों की बसें अक्सर तेज रफ्तार से चलती हैं और उनमें क्षमता से ज्यादा बच्चे भरे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे स्कूलों और लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरबीएस पब्लिक स्कूल संचालक और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है