कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान होंगे सम्मानितः आत्मा योजना के तहत राज्य, जिला और पंचायत समिति स्तर पर चयन होगा

Nov 6, 2025 - 07:56
 0
कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान होंगे सम्मानितः आत्मा योजना के तहत राज्य, जिला और पंचायत समिति स्तर पर चयन होगा

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  खैरथल में आत्मा योजना के अंतर्गत इस वर्ष भी कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को राज्य, जिला और पंचायत समिति स्तर पर चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रत्येक पंचायत समिति से किसानों का चयन
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद, खैरथल एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) विजय सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया पुरस्कार के लिए प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 5-5 किसानों का चयन किया जाएगा। यह चयन कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, जैविक खेती और नवाचारी खेती जैसी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों में से एक-एक किसान को चुनकर किया जाएगा।

10 सर्वश्रेष्ठ किसानों का होगा चयन
पंचायत समिति स्तर पर चयनित किसानों में से 10 सर्वश्रेष्ठ किसानों (प्रत्येक गतिविधि के लिए 2 सर्वश्रेष्ठ किसान) का जिला स्तर पर चयन होगा। इसी प्रकार, प्रदेश के सभी जिलों से चयनित किसानों में से राज्य स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ (प्रत्येक गतिविधि के लिए 2-2 सर्वश्रेष्ठ) किसानों का चयन किया जाएगा।

ये किसान नहीं होंगे पात्र
विजय सिंह ने बताया जिन किसानों को पूर्व में आत्मा योजना या किसी अन्य योजना के तहत किसी भी स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है, वो इस वर्ष के लिए पात्र नहीं होंगे। इच्छुक किसान राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है।

किसान ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं
अगर मॉड्यूल तैयार नहीं होता है, तो किसान ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए गतिविधि के रंगीन फोटो व सीडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति और जमाबंदी जैसे दस्तावेज संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद, खैरथल ,सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) किशनगढ़ बास संबंधित सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक; अथवा उद्यान विभाग या पशुपालन विभाग में जमा किए जा सकते हैं। पुरस्कार हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है