कठूमर में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भाजपाइयों ने की बैठक आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों की "मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला" विधायक रमेश खींची के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, जिले से प्रभारी जिला महामंत्री नरेश गोयल मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक खींची ने कार्यशाला में सभी को मतदाता गहन पुनरीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ के साथ पार्टी की ओर से नामित बीएलओ 2 भी काम करेगा। बीएलओ 2 का मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदाता सूची में कोई भी फर्जी मतदाता न जुड़ पाए। इस प्रकार वे मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह भी बताया गया कि यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दो स्थानों पर दर्ज है, तो आधार कार्ड से मिलान कर ऐसे नामों को हटाया जाएगा। इस कार्य के लिए जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को बूथों पर भेजा जाएगा।
इस मौके पर कार्यक्रम में नगर पालिका कठूमर के पूर्व चेयरमैन शेरसिंह मीणा, खेड़ली चेयरमैन संजय गीजगढ़िया, कठूमर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, खेड़ली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, खोह मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, खुड़ियाना मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल, मंडल महामंत्री नरेश गुर्जर अभिषेक ठाकुरिया, रूपसिंह चौधरी, सतवीर गुर्जर, टिटपुरी सरपंच हरवीर चौधरी, समयसिंह चौधरी, ओमी पहलवान, उदयसिंह चौधरी, दिनेश सरपंच, सुनील बजाज, भूमिदत्त शर्मा, राजेन्द्र बड़का, भूपेंद्र, सिकंदर, यदुराज, हेमेन्द्र, विकाश, आकाश, सुमित सोनी आदि मौजूद थे।