करीब दस लाख रुपए कीमत तीन दर्जन बकरी बकरे विधुत करंट से मौत की गोद में समाए
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम मोरेड़ा मे बस्ती से होकर गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटने से करीब तीन दर्जन बकरी बकरे विधुत करंट लगने से मौत के आगोश में समा गए।इस घटनाक्रम की सूचना के लिए सरपंच ने विधुत लाइनमैन को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया जिससे विद्युत करंट जारी रहा ।
सरपंच इमरान खान ने बताया की भ्रष्टाचार चरम पर है उसने बताया इलियास सन ऑफ फूल खान के 33 बकरों की बिजली करंट से मौत हो गई और मौके पर करीब 200 लोग पहुंचे जहां बार-बार बिजली विभाग को अवगत कराया प्रशासनिक अधिकारी पुलिस को अवगत कराया पशुपालन विभाग का भी कोई अधिकारी कर्मचारी शीघ्र मौके पर नहीं पहुंचे उन्होंने बताया कि मालाखेड़ा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर हो रहा है और गरीब पीड़ित की कोई सुनने वाला नहीं है। आखिर यह विधुत लाईन किस जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से टूटी है।
गौरतलब रहे कि बकरे बकरियों के मालिक के परिवार के कुछ सदस्यों ने कुछ देर पहले की उन्हें चारा डाल कर चले गए यदि वो भी इस दौरान होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।