मकराना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत — अब लगेगी एक और एटीवीएम मशीन

Nov 14, 2025 - 13:23
 0
मकराना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत — अब लगेगी एक और एटीवीएम मशीन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और जनरल टिकट के लिए लग रही लंबी-लंबी कतारों से राहत मिलने जा रही है। मकराना रेलवे स्टेशन पर अब एक अतिरिक्त एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगाई जाएगी। यह कदम भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष गिरधर पलोड़ की पहल पर उठाया गया है। दरअसल, बीते दिनों पहले गिरधर पलोड़ ने रेल मंत्री और उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मकराना रेलवे स्टेशन पर एक और एटीवीएम मशीन लगाने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया था कि यात्रियों को टिकट लेने के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। 
रेलवे विभाग ने इस मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और मकराना स्टेशन पर एक नई एटीवीएम मशीन लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग के इस निर्णय से यात्रियों में खुशी की लहर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पर भीड़भाड़ के समय टिकट खिड़कियों पर लंबी लाइनें लग जाती थीं, जिससे समय पर टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था। अब अतिरिक्त मशीन लगने से यह परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
गिरधर पलोड़ ने कहा कि, हमारा उद्देश्य यात्रियों को सुविधा देना और मकराना स्टेशन को बेहतर सुविधाओं से लैस करना है। रेलवे विभाग का त्वरित निर्णय सराहनीय है। अब मकराना स्टेशन पर यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा,  नई एटीवीएम मशीन से तुरंत मिलेगा टिकट।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................