पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर उनकी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई
सुमेरपुर (बरकत खान) देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी भारत रत्न इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर उनकी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नगर कांग्रेस कमेटी सुमेरपुर एवं युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के तत्वावधान में बुधवार को लालजी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नारे लगाए। नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, जिला महासचिव जाफर सिलावट, पूर्व पार्षद गोविंद राठौड़, चतराराम मेघवाल, संगठन महासचिव संतोक सिंह ओलवी, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ललित परिहार, महासचिव रुपाराम मीणा एवं हर्षद कुमार देवड़ा ने इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रवीण सिंह भाटी, नगर कांग्रेस महासचिव बरकत अली, सचिव मेहबूब कायमखानी, सोशल मीडिया प्रभारी अरुण कुमार बैरवा, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष हेमंत देवासी, बंटी भाई जैन, अचलदास, देवाराम बैरवा, कमला बाई, ओबाराम मीणा, मंछाराम मेघवाल एवं चम्पालाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।