रेलवे फाटक के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी: चालक बाल-बाल बचा, कुछ देर लगा रहा जाम
नदबई में रेलवे फाटक के पास एक कार अचानक बेकाबू होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। कार कुछ देर के लिए डिवाइडर पर लटकी रही। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार नदबई की तरफ से आ रही थी और रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। जिससे कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटने की कगार पर पहुंच गई।
इसी दौरान राहगीरों ने एकजुट होकर कार को डिवाइडर से नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित तरीके से सड़क पर उतारा गया। सौभाग्य से कार चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया। उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।