सीकरी में पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी: डेढ़ घंटे तक किया हंगामा, चंबल परियोजना के इंचार्ज ने समझाइश कर उतारा

Jan 12, 2026 - 15:05
 0
सीकरी में पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी: डेढ़ घंटे तक किया हंगामा, चंबल परियोजना के इंचार्ज ने समझाइश कर उतारा

डीग जिले के सीकरी थाना इलाके में एक व्यक्ति शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे तक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर चंबल परियोजना के इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझाइश कर व्यक्ति को नीचे उतारा।

डेढ़ घंटे शराबी ने किया हंगामा

चंबल परियोजना के इंचार्ज वासुदेव शर्मा ने बताया कि व्यक्ति किशनपुरा गांव का रहने वाला है। जिसका नाम नन्नू राम है। आज वह शराब के नशे में करीब 2 बजकर 30 मिनट पर पानी की टंकी पर चढ़ गया।व्यक्ति के नीचे उतरने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।व्यक्ति ने टंकी से काफी हंगामा किया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिसके बाद उन्होंने चंबल परियोजना के इंचार्ज को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस

शराबी को हाथ पैर पकड़कर ले जाया गया घर।
शराबी को हाथ पैर पकड़कर ले जाया गया घर।

चंबल परियोजना के इंचार्ज ने नीचे उतारा - जिसके बाद चंबल परियोजना के इंचार्ज वासुदेव शर्मा मौके पर पहुंचे। वह नन्नू राम को टंकी से उतारने के लिए खुद टंकी पर चढ़े और समझाकर नीचे उतारा गया। पुलिस के पहुंचने से पहले नन्नू राम को टंकी से उतार लिया गया। जिसके बाद नन्नू राम के परिजन उसे घर ले गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................