तड़के से ही शीतला माता के मंदिरो मे पूजा अर्चना सिलसिला शुरू दोपहर तक भीड, पूजन कर कुशल मंगलमय रखने की कामना की
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में बास्योडा का पवित्र पर्व परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बीरमकी,पुराना राजगढ, कस्बे के मालाखेड़ा गेट पर स्थित शीतला माता,नेहरू सर्किल पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर शीतला माता मंदिर सहित आसपास के शीतला माता मंदिरों पर तडके से ही महिलाओ की भीड माता के पूजन करने पहुंच गई जहां पर उन्होने माता को राबड़ी, चावल, पुए,चने की भीगी हुई दाल आदि का भोग लगा हल्दी का तिलक लगा कर परिजनो के स्वस्थ्य और मंगलमय रहने की कामना की। इसके अलावा शीतला माता की कहानियां सुनकर आयु मे बडी महिलाओ का आर्शीवाद लिया।गिर्राज प्रजापत ने बताया की मालाखेडा गेट पर स्थित शीतला माता मंदिर पर ढप ढोल बजा कर भजन-कीर्तन किए गए।