श्याम दर्शन कर लौट रहे कोटा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; हाईवे पर पलटी कार, एक की मौत,5 घायल

Mar 4, 2026 - 21:12
 0
श्याम दर्शन कर लौट रहे कोटा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; हाईवे पर पलटी कार, एक की मौत,5 घायल

राजस्थान के टोंक जिले में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। सीकर में बाबा खाटूश्याम के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार वेगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में कार पलटी खा गई, जिसे क्रेन की सहायता से सीधा किया गया।पुलिया के पास अनियंत्रित हुई कार बरौनी थाना प्रभारी नूर मोहम्मद ने बताया कि हादसा शाम करीब 4:30 बजे जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर बनास नदी के किनारे वैष्णो देवी पुलिया के पास हुआ। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटी खा गई। सूचना मिलते ही एएसआई शंकर लाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से कार में फंसे लहूलुहान लोगों को बाहर निकाला।अस्पताल पहुँचते ही महिला ने तोड़ा दम पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से सआदत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, महावीर नगर विस्तार-6 (कोटा) निवासी पूनम (40) पत्नी जतिन गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य यात्री विश्वा पत्नी रोहित सोनी (निवासी छबड़ा) की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में जतिन गुप्ता, रोहित सोनी और दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।

आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाकर करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारू करवाया। कार में सवार दोनों दंपती अपने बच्चों के साथ बाबा श्याम के दर्शन कर सुखद यादें लेकर लौट रहे थे, लेकिन टोंक पहुंचते ही यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................