नेहरू नगर में बाबा रामदेव मंदिर जीर्णाेद्धार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मंदिर शिखर पर इंडा व ध्वजा चढ़ाई

Jun 18, 2026 - 18:24
 0
नेहरू नगर में बाबा रामदेव मंदिर जीर्णाेद्धार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मंदिर शिखर पर इंडा व ध्वजा चढ़ाई

तखतगढ़ (बरकत खान) पालडीजोड़ ग्राम पंचायत के राजस्व गांव नेहरू नगर में दो दिवसीय बाबा रामदेव मंदिर जीर्णाेद्धार  प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। रामदेव नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। महोत्सव के पहले दिन सुबह 6 बजे कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद हवन-पूजन एवं शाम को भव्य वरघोड़ा निकाला गया। रात्रि में आयोजित ‘एक शाम बाबा रामदेव के नाम’ भजन संध्या में भजन गायक ललित संत धनापुरा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान चढ़ावे की बोलियां भी लगाई गईं। मंदिर शिखर पर इंडा चढ़ाने की मुख्य बोली 1.21 लाख रुपए में बाबाराम गेहलोत ने ली, जबकि ध्वजा चढ़ाने की बोली 3.21 लाख रुपए में समिति अध्यक्ष इंदूलाल गेहलोत ने ली। दूसरे दिन सुबह मंदिर जीर्णोद्धार एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। लाभार्थियों ने ढोल-नगाड़ों और मंगल गीतों के बीच मंदिर शिखर पर इंडा एवं ध्वजा चढ़ाई। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
समारोह में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा भी पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव के दर्शन कर क्षेत्र में अच्छी बारिश, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। अायाेजित सभा काे संबोधित करते हुए मेवाड़ा ने कहा कि बाबा रामदेव लोक आस्था और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन सभी समाज को एकजुट करने के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की प्रेरणा देने वाले स्थल हैं। उन्होंने युवाओं से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष इंदूलाल गेहलोत, फूलाराम गेहलोत, पीराराम गेहलोत, होसाराम, चेलाराम, सवाराम, संजय गेहलोत, भैराराम सहित समाज के लोगों ने मेवाड़ा का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न संत-महात्माओं का सान्निध्य रहा तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................